Home Uncategorized भाजयुमो मंडल चैतमा द्वारा बनबाँधा शक्तिकेन्द्र में लगाया गया युवा चौपाल

भाजयुमो मंडल चैतमा द्वारा बनबाँधा शक्तिकेन्द्र में लगाया गया युवा चौपाल

565
0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ते बेरोजगारी के खिलाफ बेरोजगार युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए युवा मोर्चा प्रदेश के सभी शक्तिकेन्द्रों में युवा चौपाल लगाकर, घर-घर तक जाकर युवाओं की समस्या जानेंगे और बेरोजगार युवाओं का फॉर्म भरवाएंगे। इसी कड़ी में चैतमा मंडल के बनबाँधा शक्तिकेन्द्र के माखनपुर में युवा चौपाल लगाकर युवाओं की समस्याएं सुनी गई और उनका फॉर्म भरवाया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री शिवप्रकाश कँवर, भाजयुमो जिला संयोजक सोशल मीडिया एवं चैतमा मंडल प्रभारी विभूति कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय श्याम, भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथुन कुमार यादव एवं बृजेश यादव,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष कैलाश उइके, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संदीप प्रजापति, पिछडा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक जोहित यादव, सूरज कैवर्त, अनिल कंवर, अमित कंवर, सचिन सिन्द्राम, शनि आरमोर, सत्यनारायण टेकाम, संदीप टेकाम, विवेक कुमार, अभिषेक नेटी, ओम प्रकाश चौहान, प्रकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here