
टी 20 विश्व कप की शुरुआत में ही बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के में आज बुधवार को होने वाले पहले टी 20 मुकाबले में कीवी टीम से विश्व कप में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
भारत के लिए इस सीरीज में जहां नए कप्तान होंगे वहीं न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेसरी तरोताज़ा रहने के लिए भारत के ख़िलाफ़ तीन मैचों की इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी कप्तानी करेंगे, जो पहले भी कीवी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत ने सीमित ओवर सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है । कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिसमें विराट, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शामिल है। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लंबे अरसे बाद टी20 मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। युजवेंद्र चहल भी टीम का हिस्सा है, जिन्हें विश्व कप टीम में मौका नहीं मिला था।
भारत को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में ही न्यूज़ीलैंड से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था, विश्व कप भारतीय कप्तान रहे विराट कोहली पहले ही टी 20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जबकि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी विश्व कप के बाद समाप्त हो चुका है।
रोहित शर्मा को टी 20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अब यह रोहित और द्रविड़ पर है कि वे पहले टी 20 मुकाबले के लिए सही संतुलन ढूंढें ताकि टीम सीरीज में विजयी शुरुआत कर सके। भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में यह पहली सीरीज़ होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

