
आजादी के अमृत महोत्सव काल का आम बजट 2022-23 गरीब कल्याण बजट है।
ये ग्राम विकास, श्रमिक विकास, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को समर्पित बजट है।
मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार कृषि विकास, किसान कल्याण और उनकी आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है।
सरकार ने बजट में MSP पर फसल की रिकॉर्ड खरीद का प्रावधान किया है, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाये हैं।
देश के विकास की नई परिभाषा लिखने वाले इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों का ख़याल रखा गया है। जिससे आम लोगों के जीवन के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक और व्यापक बदलाव आएगा।
यह बजट स्वस्थ व उन्नत भारत की दिशा में एक मजबूत क़दम है। जिससे युवा वर्ग को सीधे तौर पर फायदा होगा तथा भारत को पुनःविश्व गुरु बनाने में मदद मिलेगी।
देश का आम बजट लोकतंत्र के पवित्र मूल्यों को समर्पित बजट है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार। यह आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है।
इस बजट के अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विकास सिन्हा ने समस्त प्रदेश वासियो को बधाई दी।
