
आज दिनांक 24 जून 2021 को भाजपा मंडल – दीपका के द्वारा माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी (प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व विधायक संसदीय सचिव) के अध्यक्षता एवं श्रीमती उमा भारती सराफ ( मण्डल प्रभारी दीपका) के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक परम आदरणीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (23 जून) के अवसर पर तहसील कार्यालय दीपका में वृक्षारोपण एवं भाजपा मंडल कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें परम आदरणीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारधारा, उनके राष्ट्र के प्रति प्रेम, त्याग, तपस्या, बलिदान से लेकर जीवन के हर पहलू तथा जनसंघ की स्थापना पर प्रकाश डाला गया एवं उन्हें नमन किया गया | इस कार्यक्रम में मंडल के सम्मानीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा जी, वरिष्ठ पार्षद एवं जिला कार्यसमिति सदस्य श्री अरुणनीश तिवारी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धरम तिवारी जी, महामंत्री श्री पंकज राठौर जी, मंडल मंत्री श्री राजेंद्र साहू जी, बी.एम.एस यूनियन से श्री सतीश राठौर जी, श्री लक्ष्मी देवांगन जी, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्षा श्रीमती उत्तरा कुंभकार जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री दीपक जायसवाल जी, युवा मोर्चा मंडल दीपका के अध्यक्ष श्री सुजीत सिंह जी, युवा मोर्चा महामंत्री श्री सौरभ गुरुद्वान जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल दीपका के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री विकास सोनी जी, महिला मोर्चा मंडल दीपका की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति तिवारी जी, जिला कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती सुभद्रा यादव जी, महिला मोर्चा मंडल दीपका की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता पटेल जी, श्रीमती मधु राठौर जी, महिला मोर्चा मंडल दीपका की महामंत्री श्रीमती मीना सिन्हा जी, मंडल मंत्री श्रीमती पंपा साहू जी, युवा मोर्चा से श्री प्रशांत शर्मा जी, श्री शिवम् महतो जी, श्री दीपक दुबे जी, महिला मोर्चा की बहनें सावित्री साहू जी, अनीता पटेल जी, रुखमणी चौहान जी, सुखमत बाई जी तथा भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए |
