Home Uncategorized युवराज सिंह ने मैदान पर वापसी का किया एलान, कहा – पब्लिक...

युवराज सिंह ने मैदान पर वापसी का किया एलान, कहा – पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर क्रिकेट पिच पर उतरुंगा

274
0

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और सिक्स़र किंग युवराज सिंह ने फैन्स की डिमांड को देखते हुए एक बार फिर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। युवराज सिंह ने इस बात की जानकारी अपने शोसल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के मद्ध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया है की वह मैदान में कब उतरेंगे।

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है कि भगवान आपकी किस्मत लिखता है। पब्लिक डिमांड पर उम्मीद है कि मैं फरवरी में क्रिकेट के मैदान पर वापसी करूंगा। इससे बेहतर फीलिंग कुछ और नहीं हो सकती है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है। हमारी टीम को सपोर्ट करते रहिए क्योंकि एक सच्चा फैन मुश्किल वक्त में भी टीम का साथ नहीं छोड़ता/छोड़ती है। जय हिंद।

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई धुआंधार पारी का वीडियो डाला। युवराज सिंह ने कटक में खेले गए उस मुकाबले में सिर्फ 127 गेंद पर 21 चौके और 3 छक्के की मदद से 150 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

बता दें युवराज सिंह ने फरवरी में अपनी वापसी का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट का नाम तो नहीं डाला है लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रोड सेफ्टी सीरीज से वो वापसी कर सकते हैं। पिछली बार भी उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और जबरदस्त प्रदर्शन किया था। युवराज के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, मुनाफ पटेल और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। वहीं दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here