
गेवरा दीपका न्यूज़:- दीपका हरदी बाजार बाईपास मार्ग को लेकर एसईसीएल दीपका गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों की लापरवाही वह एसईसीएल प्रबंधन के सुस्त रवैया के विरोध में कोरबा जिला युवा कांग्रेस द्वारा आज एक दिवसीय प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया तुरंत हरकत में आते हुए एसईसीएल दीपका के सिविल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे वह युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को यथाशीघ्र सड़क निर्माण की समझाइश दी इसके बावजूद भी युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की गई जिस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने तत्काल मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू करवाया युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एसईसीएल दीपका प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि अगर जल्द से जल्द इस मार्ग में होने वाले समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए दीपका एवं गेवरा खदान क्षेत्र मैं कोयला उत्खनन वाह डिस्पैच का कार्य पूर्णता बंद कर दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी इस एकदिवसीय आंदोलन में युवा कांग्रेस के जिलाधक्ष विकास सिंह एल्डरमैन अफजाल अली पार्षद गया प्रसाद चंद्रा रामू कवर इस्तकर अली जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खरे जिला महासचिव बालेंद्र सिंह नितेश शर्मा भरत मिश्रा इशाक खान ऋषिकेश चौहान शुभम शुक्ला सभी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे


