Home Uncategorized रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल करने जा रहें हैं शादी…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल करने जा रहें हैं शादी…

248
0

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक अच्छी ख़बर आई है । अब ये जोड़ी अगले साल अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ।

दरअसल, पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है । इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अगले साल अप्रैल तक टल गई है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते ऐसा फैसला लिया है । स्पॉटबॉयई.कॉम का दावा है कि अब ये कपल अप्रैल में शादी करेंगे ।
हालांकि ये कपल एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाता है । जैसे ही वक्त मिलता है दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंट करने निकल पड़ते हैं । दिवाली पर भी दोनों एक साथ थे और रणबीर का जो घर बांद्रा में बन रहा है आलिया खुद उसकी देखरेख कर रही हैं ।
दोनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग निपटाने के बाद शादी करेंगे । साथ ही उनका घर भी बनने में थोड़ा समय बाकी है । जिस वजह से इस कपल ने अभी शादी को पोस्टपोन किया है । इस खबर के बाद उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं । कई यूजर्स ने दोनों को ट्रोल भी किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here