Home Uncategorized राजकीय सम्मान के साथ होगा MLA देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री...

राजकीय सम्मान के साथ होगा MLA देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री बघेल ने किया दुख प्रकट

258
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

उन्होंने कहा सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here