
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में साल 2022 के लिए छुट्टियों (Holidays) का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार (State Government) ने राजपत्र में इसका प्रकाशन किया है। इस बार 14 सार्वजनिक, 20 सामान्य और 54 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
नए साल में भी कई त्यौहार (festival) रविवार को पड़ रहे है। इसलिए अलग से छुट्टियां नहीं मिलेंगी। इससे लंबी छुट्टियों की प्लानिंग करने वालों को निराशा हो सकती है। दीवाली, छठ पूजा, रामनवमी, भाईदूज, गांधी जयंती, बकरीद, क्रिसमस सहित कई त्यौहार इस बार रविवार को हैं।

