
गेवरा/ दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे :-दीपका झरना सांसद प्रतिनिधी पोषकदास महंत SECL बिलासपुर मुख्यालय व नगरपालिका परिषद दीपका, व सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी डां देवधर महंत द्वारा पुरखौति निर्मित ब्रिटिश सरकार सन्
1933 कार्यकाल मालगुजार परिवार झरना को पुननिर्वाण कर झरनेश्वर महादेव वेद पंडितो द्वारा हनुमान दरबार आचार्य पंडित वेद भूषण दिव्वेदी विधि विधान से नामकरण कर पुजा अर्चना किया गया। इस गरिमामय समारोह को सांसद प्रतिनिधी पोषकदास महंत के निवेदन पर डां चरणदास महन्त विधानसभा अध्यक्ष छ ग, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत व सुरज महंत ने अम्रतधारा कोरिया हेलीकाप्टर से उड़कर झरना, झरनेश्वर महादेव मंदिर तथा भब्य घाट का लोकार्पण कर चार चांद लगा दिया। अध्यक्ष व सांसद ने अपने उध्दबोधन में कहा कि मानव जीवन में सामाजिक कार्य के साथ धार्मिक भावना भी बनाए रखना जरुरी है। जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा बना रहता है। उन्होनें कहा कि झरनेश्वर महादेव का लोकार्पण कर हम सपरिवार धन्य हो गये। इस अवसर पर जांजगीर चांपा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, श्यामसुन्दर अग्रवाल, राइसकिंग खुंटे, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, सहस राम कर्ष, हेमचंद राठौर, रामानंद राठौर, डिगम्बर राठौर, ओमप्रकाश राठौर, रामनाथ राठौर, खगेन्द्र महंत, मदन मोहन महंत, गांधी महंत, शिवराम पटेल, प्राचार्य गंगा कंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल, सुरज दास मानिकपुरी राम यादव आदि भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

