
गेवरा दीपका न्यूज़:-राजीव युवा मितान क्लब क्रमांक 04 प्रगतिनगर नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा आज हरेली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का प्रगतिनगर श्रमवीर मैदान में शुभारंभ हुआ.जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विशाल शुक्ला विधायक प्रतिनिधी एवम पार्षद रामकुमार कंवर की उपस्तिथि में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर अगरबत्ती,फूल, नारियल चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. स्कूली बच्चों का गैड़ी,भंवरा,रस्सी, लंबी कूद,दौड़ का आयोजन किया गया राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष लोकेश महंत, नितेश शर्मा, सीतामढ़ी बड़ा, एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे
