Home Uncategorized सांसद प्रतिनिधि पोषकदास महंत SECL बिलासपुर मुख्यालय नवनियुक्त सी एम डी प्रेम...

सांसद प्रतिनिधि पोषकदास महंत SECL बिलासपुर मुख्यालय नवनियुक्त सी एम डी प्रेम सागर मिश्रा से सौजन्य मुलाकात..

548
0

सी एम डी बिलासपुर मुख्यालय श्री प्रेम सागर मिश्रा का गेवरा, दीपका खदान प्रोडक्शन को बढ़ाने हेतु दौरा किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, सांसद प्रतिनिधी पोषकदास महंत SECL बिलासपुर मुख्यालय व नगरपालिका परिषद दीपका, पार्षद नाजिया बानो, हर्षित देवी राजपूत, छोटु सिंह, इश्तखार अली, करम सिंह राजपूत ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए शक्तिनगर से कुसमुन्डा
मोड़ सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्यापन सौंपा। जिसे सीएमडी ने कार्य योजना बनाकर पुरा करने की बात कही। इस अवसर पर डायरेक्टर एस के पाल, मनोज प्रसाद, महाप्रबंधक रंजन पी शाह, एस के मोहंती, व कयी अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद उत्तम दुबे ने गुलदस्ता भेंट कर सभी का भावविभोर अभिवादन किया। उन्होने पार्षद निधि से कराये गए कार्यों का एन ओ सी जारी करने हेतु सीएमडी से आग्रह किया।
सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने नव नियुक्त सी एम डी प्रेम सागर मिश्रा को दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि भू विस्थापितो की समस्या को जल्द से जल्द निराकरण कर उनके समुचित मुवावजा पुनर्वास, बसाहट, नौकरी आदि समस्या को हल करें तो निश्चत ही उत्पादन में व्रिद्धी होगी और उत्पादन एक सौ बीस मिलीयन टन से बढ़कर एक सौ पच्चास तक पहुंच जायेगी। उत्पादन के साथ मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here