
सुकमा जिले से सटे ओडिशा (Odisha) के मलकानगिरी (Malkangiri) में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई है।
इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों (Naxalites) को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला व एक पुरुष हैं। वहीं एक जवान घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारे गए तीनों नक्सलियों (Naxalites) की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक एसएलआर रायफल भी बरामद किया है।


