
भारत देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगाठ रविवार को देश भर में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जरुरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को जवानों ने पुलिस परेड ग्राउंड में परेड का अंतिम रिहर्सल भी संपन्न किया। कोरोना संक्रमण के कारण यह तीसरा साल है, जो इस पर्व के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। केवल परंपरागत ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही जवान तिरंगे के सम्मान में परेड करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम संदेश भी देंगे। इसके बाद जवानों को सलामी देने के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में बच्चों तथा दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है। यह पूरा कार्यक्रम बिना तामझाम के सादगी पूर्ण मनाया जाएगा।
